एक मुद्दत धड़कता रहा मेरा दिल

शाहिदा लतीफ़शाहिदा लतीफ़

1 min read · 12.4K reads

एक मुद्दत धड़कता रहा मेरा दिल

आप की राह तकता रहा मेरा दिल

इक कली सी खिली थी तमन्नाओं की

एक अर्सा महकता रहा मेरा दिल

शहर हैरान हैं मेरी रूदाद पर

दश्त में क्यूँ भटकता रहा मेरा दिल

इतनी काँटों भरी रहगुज़र थी मिरी

हर क़दम पर अटकता रहा मेरा दिल

इज़्न-ए-इज़हार मिल भी गया था मगर

किस लिए फिर झिजकता रहा मेरा दिल

शाहिदा लतीफ़
About the poet

शाहिदा लतीफ़

View profile & all 17 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like