चाँद के साथ जल उठी मैं भी

शाहिदा हसनशाहिदा हसन

1 min read · 12.4K reads

चाँद के साथ जल उठी मैं भी

देर तक बाम पर रही मैं भी

क्या हुआ ढल रही है शाम अगर

है वही तू अभी वही मैं भी

तू जो भोला तो मैं भी भूल गई

वर्ना भोली न थी कभी मैं भी

लब-ए-दीवार-ओ-दर तो पत्थर थे

तेरे आगे ख़मोश थी मैं भी

किसी को मालूम तेरी रातों में

इक सितारा बनी रही मैं भी

बे-ज़रूरत तिरी पनाह में हूँ

इतनी बे-ख़ानुमाँ न थी मैं भी

जज़्बा-ए-इश्क़ की फ़राख़-दिली

तू झुका था तो झुक गई मैं भी

छाँव मैं हूँ अभी दुआओं की

हूँ किसी गोद की पली मैं भी

शाहिदा हसन
About the poet

शाहिदा हसन

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएआप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए— मुनव्वर रानाअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश