एहसास तो मुझी पे कर रही है

शाहिदा हसनशाहिदा हसन

1 min read · 12.4K reads

एहसास तो मुझी पे कर रही है

छूकर जो हवा गुज़र रही है

जिस ने मुझे शाख़ पर न चाहा

ख़ुशबू मिरी उस के घर रही है

बे-सम्ती-ए-अश्क की नदामत

इस बार भी हम-सफ़र रही है

ठहरा है वो जब से रहगुज़र में

मिट्टी मिरी रक़्स कर रही है

चुपके से घड़ी घड़ी मुसाफ़िरत की

दहलीज़ पे पाँव धर रही है

तारे भी नज़र न आएँ घर में

आँख ऐसी घड़ी से डर रही है

टूटा हुआ अक्स ले के लड़की

आईने में फिर सँवर रही है

शाहिदा हसन
About the poet

शाहिदा हसन

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

जलती हुई दो आँखेंसाँझ बीतने को हैरात उतरने को है— हरि मृदुलमेरी यात्रा का ज़रूरी सामानआज मैं एक लंबी नींद से उठी हूँऔर मुझे ये दिन ही नहीं ये ज़िंदगी भी बिल्कुल नई लग रही है— लीना मल्होत्रा रावउसे मालूम नहीं थावह भी सफ़र में है और लोगों की तरहइतनी सी बात, कोई उससे कहना नहीं चाहता था— ललन चतुर्वेदीमंद ज्योतिप्रिय, धीमी पड़ रही आज मेरे प्रदीप की बाती,शायद लुट जाए यह मेरी मुसाफ़िरी की थाती!— बालकृष्ण शर्मा नवीनपंच प्यारावो पाँच स्त्रियों काअकेला प्रिय पुरुष था— डॉ. अजितकामनाइतना अस्त-व्यस्त तुम्हें हमेशा देखना चाहता हूँ कितुम भूल जाओ कि महीना तीस का है या इकतीस का— डॉ. अजित