लम्स आहट के हवाओं के निशाँ कुछ भी नहीं

शाहिदा हसनशाहिदा हसन

1 min read · 12.4K reads

लम्स आहट के हवाओं के निशाँ कुछ भी नहीं

ख़्वाब ही ख़्वाब है ये शहर यहाँ कुछ भी नहीं

कोई गुज़री हुई शामों में कभी चमका था

इस घनी शब के अँधेरे में अयाँ कुछ भी नहीं

चंद साअत के सितारे हैं सर-ए-बाम तुलू

दिन उतर जाएँ तो फिर घर का समाँ कुछ भी नहीं

इक ख़मोशी है लिए हैरत-ए-सद-नक़्श-ओ-निगार

वर्ना बदले हुए मौसम की ज़बाँ कुछ भी नहीं

आसमाँ आज तिरी छाँव में आ बैठी मैं

अब मिरे सर पे तिरा कोह-ए-गिराँ कुछ भी नहीं

शाहिदा हसन
About the poet

शाहिदा हसन

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like