जुदा नहीं है हर इक मौज देख आब के बीच

शाह नसीरशाह नसीर

1 min read · 12.4K reads

जुदा नहीं है हर इक मौज देख आब के बीच

हुबाब बहर में है बहर है हुबाब के बीच

लगा है जिस से मिरे दिल में इश्क़ का काँटा

हूँ मिस्ल-माही-ए-बे-ताब पेच-ओ-ताब के बीच

किसू के दिल की इमारत का फ़िक्र कर मुनइम

बना न घर को तू इस ख़ाना-ए-ख़राब के बीच

हर एक चलने को याँ मुस्तइद है शाह-सवार

ज़मीं पे पाँव है इक दूसरा रिकाब के बीच

ब-रंग-ए-शम्अ छुपे हुस्न-ए-जल्वागर क्यूँ कर

हज़ार उस को रखें बुर्क़ा-ओ-नक़ाब के बीच

'नसीर' आँखों में अपनी लगे है यूँ दो जहाँ

ख़याल देखते ही जैसे शब को ख़्वाब के बीच

शाह नसीर
About the poet

शाह नसीर

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like