लिया न हाथ से जिस ने सलाम आशिक़ का

शाह नसीरशाह नसीर

1 min read · 12.4K reads

लिया न हाथ से जिस ने सलाम आशिक़ का

वो कान धर के सुने क्या पयाम आशिक़ का

क़ुसूर-शेख़ है फ़िरदौस ओ हूर की ख़्वाहिश

तिरी गली में है प्यारे मक़ाम आशिक़ का

ग़ुरूर-ए-हुस्न न कर जज़्बा-ए-ज़ुलेख़ा देख

किया है इश्क़ ने यूसुफ़ ग़ुलाम आशिक़ का

तिरे ही नाम की सिमरण है मुझ को और तस्बीह

तू ही है विर्द हर इक सुब्ह-ओ-शाम आशिक़ का

वफ़ूर-ए-इश्क़ को आशिक़ ही जानता है 'नसीर'

हर इक समझ नहीं सकता कलाम आशिक़ का

शाह नसीर
About the poet

शाह नसीर

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like