ये मत पूछो क़िस्सा क्या था
क्या बतलाएँ गुज़रा क्या था
हम ने दो पल के रेले में
देखा भी तो देखा क्या था
हिज्र-ओ-वस्ल और रिश्ते-नाते
चार दिनों का मेला क्या था
लब ने हँस कर बात बना दी
कौन ये समझा टूटा क्या था
सब को अपना कर भी तन्हा
उस से बढ़ कर धोका क्या था
दिल भी ग़म भी और सपने भी
सब उस के थे अपना क्या था
'राग' न देखा आईना भी
चेहरा मुझ से कहता क्या था








