मत टकराना पत्थर बन कर आहन हम हो जाएँगे

सफ़ीया राग अलवीसफ़ीया राग अलवी

1 min read · 12.4K reads

मत टकराना पत्थर बन कर आहन हम हो जाएँगे

प्यार से आ कर तुम जो मिलोगे गुलशन हम हो जाएँगे

राज़ छुपाना चाहो तो हम पर्दे का भी काम करें

और हक़ीक़त चाहो तो फिर दर्पन हम हो जाएँगे

हम को दुश्मन मत समझो हम प्यार सिखाते हैं सब को

जिस में भरे हों फूल वफ़ा के दामन हम हो जाएँगे

ख़ुशियों में रंगीन बहारों का तुम को पैग़ाम भी दें

दुख के मौसम में आँखों का सावन हम हो जाएँगे

ठुकराया तो काँटे बन कर राहों में बुझ सकते हैं

अपनाया तो आप के घर का आँगन हम हो जाएँगे

प्यार का जादू सब के सर पर चढ़ कर फिर तो बोलेगा

तुम बनना कान्हा की मुरली मधुबन हम हो जाएँगे

अपना दुख-सुख लम्हा लम्हा मिल-जुल कर बाँटेंगे 'राग'

तुम बन जाना आँख के आँसू दामन हम हो जाएँगे

सफ़ीया राग अलवी
About the poet

सफ़ीया राग अलवी

View profile & all 15 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी