पैकर है इंसान नहीं है
पत्थर है भगवान नहीं है
वहशत का साया है लिपटा
सर पर अब क़ुरआन नहीं है
ईमाँ का भी हाल न पूछो
वो दिल का मेहमान नहीं है
सज्दा जिस पर करें जबीनें
कमतर वो स्थान नहीं है
आए यहाँ और बस न पाए
ऐसा हिन्दोस्तान नहीं है
सब पर भारी एक क़लंदर
जो मीर-ओ-सुल्तान नहीं है
'राग' ये अपना दिल है रौशन
ये जलता शमशान नहीं है








