जब छोड़ दिया मुड़ कर साहिल को नहीं देखा

सफ़ीया राग अलवीसफ़ीया राग अलवी

1 min read · 12.4K reads

जब छोड़ दिया मुड़ कर साहिल को नहीं देखा

रस्ते के मुसाफ़िर ने मंज़िल को नहीं देखा

क्या हौसला था उस का क्या कर वो गया लोगो

था जोश-ए-जुनूँ हद्द-ए-फ़ासिल को नहीं देखा

वो लाख करे दा'वे पर ख़ाक मुझे समझे

जिस ने कि मिरे जज़्ब-ए-कामिल को नहीं देखा

क्या ख़ूब है हमदर्दी बे-दर्द मेहरबानो

लाशों में उलझते हो क़ातिल को नहीं देखा

तूफ़ाँ से निपटना था मौजों से उलझना था

ख़तरात में कश्ती ने साहिल को नहीं देखा

एहसास उसे होगा ख़ुद झूटी गवाही का

मक़्तल में अभी उस ने बिस्मिल को नहीं देखा

इंसाफ़ का मंदिर है ईमाँ का उजाला भी

क्यों 'राग' किसी ने भी इस दिल को नहीं देखा

सफ़ीया राग अलवी
About the poet

सफ़ीया राग अलवी

View profile & all 15 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like