जब ढूँडोगे अपना कोई

सफ़ीया राग अलवीसफ़ीया राग अलवी

1 min read · 12.4K reads

जब ढूँडोगे अपना कोई

याद आएगा मुझ सा कोई

शहरों शहरों घूम रहा है

दीवाना इक तन्हा कोई

अनजाने उन चेहरों से भी

लगता क्यों है रिश्ता कोई

आँसू छल छल बह निकले हैं

क्या याद आया अपना कोई

चल देते हैं आँख चुरा कर

कब है आस बंधाता कोई

शहर से उस के आने वालो

उस का संदेसा लाता कोई

रात न मुड़ कर देखा उस ने

दिल का मोल न समझा कोई

सफ़ीया राग अलवी
About the poet

सफ़ीया राग अलवी

View profile & all 15 Poems / Stories

More from सफ़ीया राग अलवी

  1. जब छोड़ दिया मुड़ कर साहिल को नहीं देखा

    जब छोड़ दिया मुड़ कर साहिल को नहीं देखारस्ते के मुसाफ़िर ने मंज़िल को नहीं देखा

    12.4K reads
  2. तस्वीर ज़िंदगी की बना कर ग़ज़ल कहूँ

    तस्वीर ज़िंदगी की बना कर ग़ज़ल कहूँफिर ज़िंदगी में ख़ुद को भुला कर ग़ज़ल कहूँ

    12.4K reads
  3. मत टकराना पत्थर बन कर आहन हम हो जाएँगे

    मत टकराना पत्थर बन कर आहन हम हो जाएँगेप्यार से आ कर तुम जो मिलोगे गुलशन हम हो जाएँगे

    12.4K reads
  4. पैकर है इंसान नहीं है

    पैकर है इंसान नहीं हैपत्थर है भगवान नहीं है

    12.4K reads
  5. न ये पूछो गुज़र कर हद से दीवानों पे क्या गुज़री

    न ये पूछो गुज़र कर हद से दीवानों पे क्या गुज़रीजुनूँ से जा के ये पूछो कि वीरानों पे क्या गुज़री

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like