कभी दिलों की सदा भी बन जा

सफ़ीया राग अलवीसफ़ीया राग अलवी

1 min read · 12.4K reads

कभी दिलों की सदा भी बन जा

किसी के लब की दुआ भी बन जा

ये दाग़-ए-गुल भी हैं आस रखते

सँवार इन को सबा भी बन जा

हज़ार रंगों में हो नुमायाँ

तू रंग कोई जुदा भी बन जा

किसी के दिल में जगा के चाहत

तू आरज़ू का ख़ुदा भी बन जा

ग़मों से राहत मिले किसी को

शराब बन जा नशा भी बन जा

दिल-ओ-नज़र के सुकूँ की ख़ातिर

फ़ज़ा भी बन जा घटा भी बन जा

करीम की हो नज़र भी तुझ पर

तू 'राग' ऐसी ख़ता भी बन जा

सफ़ीया राग अलवी
About the poet

सफ़ीया राग अलवी

View profile & all 15 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like