न ये पूछो गुज़र कर हद से दीवानों पे क्या गुज़री

सफ़ीया राग अलवीसफ़ीया राग अलवी

1 min read · 12.4K reads

न ये पूछो गुज़र कर हद से दीवानों पे क्या गुज़री

जुनूँ से जा के ये पूछो कि वीरानों पे क्या गुज़री

मनाया जश्न भी कैसा ये बोले टूट कर साग़र

तुम्हारी वहशतों से आज पैमानों पे क्या गुज़री

थी गुल-पोशी चमन वालो कि गुल-चीनी का पागल-पन

तुम्हारी इन अदाओं से गुलिस्तानों पे क्या गुज़री

हवाएँ लौट कर आएँ तो गुम-सुम हैं बताएँ क्या

कि परदेसों में रह कर आम इंसानों पे क्या गुज़री

किया जो फ़ैसला तुम ने बहुत आसाँ उसे समझा

न क्यों सोचा हमारे दिल के अरमानों पे क्या गुज़री

हमें किस ने बुलाया था तिरी महफ़िल में ऐ दुनिया

बुला कर फिर नहीं देखा कि मेहमानों पे क्या गुज़री

तवज्जोह पर तुम्हारी 'राग' लिक्खी दास्ताँ हम ने

किया तुम ने तग़ाफ़ुल जब तो अफ़्सानों पे क्या गुज़री

सफ़ीया राग अलवी
About the poet

सफ़ीया राग अलवी

View profile & all 15 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like