गुज़रे हैं तेरे साथ जो दिन-रात अभी तक

सादिक़ा फ़ातिमीसादिक़ा फ़ातिमी21 Mar 1940

1 min read · 12.4K reads

गुज़रे हैं तेरे साथ जो दिन-रात अभी तक

आँखों में बसे हैं वही लम्हात अभी तक

कुछ इश्क़ की लज़्ज़त भी है कुछ सोज़िश-ए-दिल भी

ताज़ा हैं मिरे दिल में ये सौग़ात अभी तक

करती हूँ कभी जब तिरी तस्वीर से बातें

क्यूँ आँख से होती है ये बरसात अभी तक

वो तेरा तबस्सुम वो मोहब्बत भरी नज़रें

रक़्साँ है लहू में तिरी हर बात अभी तक

रहने नहीं देता मुझे तन्हा वो तसव्वुर

ज़िंदा है मिरे दिल में तिरी ज़ात अभी तक

तू नक़्श है दिल पर मिरे तस्वीर की सूरत

बदले ही नहीं हैं मिरे हालात अभी तक

सादिक़ा फ़ातिमी
About the poet

सादिक़ा फ़ातिमी

जन्म : 21 Mar 1940 | बदायूँ, उत्तर प्रदेश

View profile & all 11 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश