यादों का हर चराग़ ही इक रौशनी है अब

सादिक़ा फ़ातिमीसादिक़ा फ़ातिमी21 Mar 1940

1 min read · 12.4K reads

यादों का हर चराग़ ही इक रौशनी है अब

गुज़रे तिरे ख़याल में जो ज़िंदगी है अब

दैर-ओ-हरम की बात भी अपनी जगह सही

मिस्कीं वफ़ा के फूल वही बंदगी है अब

कूचे से तेरे रोज़ ही गुज़रा किए मगर

ख़ुद से गुज़र गए हैं तो ये बे-ख़ुदी है अब

ये कौन ताक़चों से उठा ले गया चराग़

कुछ सूझता नहीं है अजब तीरगी है अब

वो तो हज़ार पर्दों में देखा करें हमें

हम ढूँडते फिरें उन्हें क्या बेबसी है अब

दिल में ख़रोश हाथों में जुम्बिश नहीं रही

क्या कीजिए जो साक़ी ने मीना भरी है अब

समझो कि अब तो वक़्त-ए-वदा-ए-बहार है

किस को बताएँ दोस्तो क्या ज़िंदगी है अब

सादिक़ा फ़ातिमी
About the poet

सादिक़ा फ़ातिमी

जन्म : 21 Mar 1940 | बदायूँ, उत्तर प्रदेश

View profile & all 11 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like