वो जिन की लय हम भूल गए वो मीठे गीत पुराने हैं

सादिक़ा फ़ातिमीसादिक़ा फ़ातिमी21 Mar 1940

1 min read · 12.4K reads

वो जिन की लय हम भूल गए वो मीठे गीत पुराने हैं

जो सच्चे रिश्ते-नाते थे वो आज सभी बेगाने हैं

कल जिन से निगाहें मिलती थीं इक हूक सी दिल में उठती थी

अब सारे रस्ते बंद हुए वो लोग सभी अनजाने हैं

मैं प्यार की बात करूँ किस से हर बात ख़याल-ओ-ख़्वाब हुई

क्या अपनी वफ़ा का ज़िक्र करूँ कहते हैं ये सब अफ़्साने हैं

मख़्लूक़ को ज़िंदा रहने दो ये धरती सब की धरती है

हम सब को ज़ीस्त की राहों में मिल-जुल कर बोझ उठाने हैं

तुम जिस को शराब समझते हो इंसाँ का लहू है साग़र में

उश्शाक़ का मक़्तल है प्यारे तुम कहते हो मयख़ाने हैं

सादिक़ा फ़ातिमी
About the poet

सादिक़ा फ़ातिमी

जन्म : 21 Mar 1940 | बदायूँ, उत्तर प्रदेश

View profile & all 11 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like