मंज़र से कभी दिल के वो हटता ही नहीं है

शबनम शकीलशबनम शकील12 Sept 1942 – 2 Sept 2013

1 min read · 12.4K reads

मंज़र से कभी दिल के वो हटता ही नहीं है

इक शहर जो बस्ते हुए देखा ही नहीं है

कुछ मंज़िलें अब अपना पता भी नहीं देतीं

और रास्ता ऐसा है कि कटता ही नहीं है

इक नक़्श कि बन बन के बिगड़ता ही रहा है

इक ख़्वाब कि पूरा कभी होता ही नहीं है

क्या हम पे गुज़रती है तुम्हें कैसे बताएँ

तुम ने तो पलट कर कभी पूछा ही नहीं है

इक उम्र गँवाई है तो फिर दिल को मिला है

वो दर्द कि जिस का कोई चारा ही नहीं है

ये इश्क़ की वादी है ज़रा सोच समझ लो

इस राह पे पाँव कोई धरता ही नहीं है

ढूँडे से ख़ुदा मिलता है इंसान है वो तो

तुम ने उसे 'शबनम' कभी ढूँडा ही नहीं है

शबनम शकील
About the poet

शबनम शकील

उपनाम : 'shabnam' मूल नाम : शबनम आबिद अली जन्म : 12 Mar 1942 | लाहौर, पंजाब निधन : 02 Mar 2013 संबंधी : सय्यद आबिद अली आबिद (पिता)

View profile & all 53 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like