दूर हुआ इबहाम कहानी ख़त्म हुई

शबनम शकीलशबनम शकील12 Sept 1942 – 2 Sept 2013

1 min read · 12.4K reads

दूर हुआ इबहाम कहानी ख़त्म हुई

आ पहुँचा अंजाम कहानी ख़त्म हुई

शहज़ादा शहज़ादी रस्ता भूल गए

राह में हो गई शाम कहानी ख़त्म हुई

मत छेड़ो वो साज़-ए-तअल्लुक़ ख़त्म हुआ

मत लो उस का नाम कहानी ख़त्म हुई

किस की ख़ातिर अब तू धड़कता रहता है

ऐ दिल कर आराम कहानी ख़त्म हुई

सुनने वाले बस थोड़ा सा सब्र करें

क़िस्सा हुआ तमाम कहानी ख़त्म हुई

गुज़री उम्र की बातों को दोहराना क्या

अब ख़्वाहिश है ख़ाम कहानी ख़त्म हुई

याद नहीं है बिछड़े वो किरदार कहाँ

याद नहीं किस गाम कहानी ख़त्म हुई

'शबनम' आओ नया सफ़र आग़ाज़ करें

याँ अपना क्या काम कहानी ख़त्म हुई

शबनम शकील
About the poet

शबनम शकील

उपनाम : 'shabnam' मूल नाम : शबनम आबिद अली जन्म : 12 Mar 1942 | लाहौर, पंजाब निधन : 02 Mar 2013 संबंधी : सय्यद आबिद अली आबिद (पिता)

View profile & all 53 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

पीठकिसी की भी हो पीठकाम है लादना और ढोना— प्रताप सोमवंशीदिलभावुक, बच्चा, बेवकूफ, बदतमीजक्या क्या विशेषण नहीं है एक दिल के पास— प्रताप सोमवंशीदरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानापैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैपैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैज़ंजीर की सूरत मुझे घर बाँधे हुए है— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीउलट-पुलटचारों तरफ़ रौशनी ही रौशनीइतनी रौशनी कि अँधेरे का है— हरि मृदुल