दुख का मंतर पढ़ी हुई हूँ

शबनम शकीलशबनम शकील12 Sept 1942 – 2 Sept 2013

1 min read · 12.4K reads

दुख का मंतर पढ़ी हुई हूँ

मैं ग़ुर्बत में बड़ी हुई हूँ

इन में वक़्त ही ज़ाएअ' होगा

जिन बातों में पड़ी हुई हूँ

राज सिंघासन है ये मेरा

या सूली पर चढ़ी हुई हूँ

आधी रेत से बाहर हूँ मैं

आधी रेत में गढ़ी हुई हूँ

आधी मान चुकी हूँ उस की

आधी बात पे अड़ी हुई हूँ

मुझ को गिराना सहल नहीं है

अपने सहारे खड़ी हुई हूँ

शबनम शकील
About the poet

शबनम शकील

उपनाम : 'shabnam' मूल नाम : शबनम आबिद अली जन्म : 12 Mar 1942 | लाहौर, पंजाब निधन : 02 Mar 2013 संबंधी : सय्यद आबिद अली आबिद (पिता)

View profile & all 53 Poems / Stories