उफ़ रे उभार उफ़ रे ज़माना उठान का

रियाज़ ख़ैराबादीरियाज़ ख़ैराबादी

1 min read · 12.4K reads

उफ़ रे उभार उफ़ रे ज़माना उठान का

कल बाम पर थे आज है क़स्द आसमान का

रोना लिखा नसीब में है अपनी जान का

शिकवा न आप का न गिला आसमान का

बाज़ार में भी चलते हैं कोठों को देखते

सौदा ख़रीदते हैं तो ऊँची दुकान का

ये भी ख़ुदा की शान हम अब ऐसे हो गए

साया भी भागता है तुम्हारे मकान का

क्यूँ ग़म-नसीब दिल को बुरा कह रहे हो तुम

क्यूँ सब्र ले रहे हो किसी बे-ज़बान का

वाइज़ शराब-ख़ाने में खोलेगा क्या ज़बाँ

हम ख़ूब जानते हैं वो टर्रा है थान का

हम जाम-ए-मय के भी लब-ए-तर चूसते नहीं

चसका पड़ा हुआ है तुम्हारी ज़बान का

मैं दिल की वारदात तो कहने को कह चलूँ

किस को यक़ीन आएगा मेरे बयान का

ये तो कहा तुझे हो लहू थूकना नसीब

तुम ने कभी दिया कोई टुकड़ा भी पान का

मैं जाऊँ या न जाऊँ उन्हें ले के बाम पर

बदला हुआ है रंग बहुत आसमान का

अफ़्साना तुम ने क़ैस का शायद सुना नहीं

टुकड़ा है एक वो भी मिरी दास्तान का

अब कोई सीना चीर के रख ले कि दिल बनाए

आवेज़ा गिर पड़ा है कोई उन के कान का

आया जो ग़ैर-लुत्फ़ बहुत देर तक रहा

बदला था मैं ने भेस तिरे पासबान का

दुनिया की पड़ रही हैं निगाहें 'रियाज़' पर

किस वज़्अ का जवान है किस आन-बान का

रियाज़ ख़ैराबादी
About the poet

रियाज़ ख़ैराबादी

View profile & all 49 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

पीठकिसी की भी हो पीठकाम है लादना और ढोना— प्रताप सोमवंशीदिलभावुक, बच्चा, बेवकूफ, बदतमीजक्या क्या विशेषण नहीं है एक दिल के पास— प्रताप सोमवंशीदरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानापैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैपैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैज़ंजीर की सूरत मुझे घर बाँधे हुए है— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीउलट-पुलटचारों तरफ़ रौशनी ही रौशनीइतनी रौशनी कि अँधेरे का है— हरि मृदुल