दर्द हो तो दवा करे कोई

रियाज़ ख़ैराबादीरियाज़ ख़ैराबादी

1 min read · 12.4K reads

दर्द हो तो दवा करे कोई

मौत ही हो तो क्या करे कोई

न सताए कोई उन्हें शब-ए-वस्ल

उन की बातें सुना करे कोई

बंद होता है अब दर-ए-तौबा

दर-ए-मय-ख़ाना वा करे कोई

क़ब्र में आ के नींद आई है

न उठाए ख़ुदा करे कोई

थीं ये दुनिया की बातें दुनिया तक

हश्र में क्या गिला करे कोई

न उठी जब झुकी जबीन-ए-नियाज़

किस तरह इल्तिजा करे कोई

बोसा लें ग़ैर दें सज़ा हम को

हम हैं मुजरिम ख़ता करे कोई

बिगड़े गेसू तो बोले झुँझला कर

न बलाएँ लिया करे कोई

नज़्अ' में क्या सितम का मौक़ा है

वक़्त है अब दुआ करे कोई

हश्र के दिन की रात हो कि न हो

अपना वा'दा वफ़ा करे कोई

न सताए कोई किसी को 'रियाज़'

न सितम का गिला करे कोई

रियाज़ ख़ैराबादी
About the poet

रियाज़ ख़ैराबादी

View profile & all 49 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like