कोई मुँह चूम लेगा इस नहीं पर

रियाज़ ख़ैराबादीरियाज़ ख़ैराबादी

1 min read · 12.4K reads

कोई मुँह चूम लेगा इस नहीं पर

शिकन रह जाएगी यूँही जबीं पर

गिरी थी आज तो बिजली हमीं पर

ये कहिए झुक पड़े वो हम-नशीं पर

लहु बेकस का मक़्तल की ज़मीं पर

न दामन पर न उन की आस्तीं पर

बलाएँ बन के वो आईं हमीं पर

दुआएँ जो गईं अर्श-ए-बरीं पर

ये क़िस्मत दाग़ जिस में दर्द जिस में

वो दिल हो लूट दस्त-ए-नाज़्नीं पर

रुला कर मुझ को पोंछे अश्क-ए-दुश्मन

रहा धब्बा ये उन की आस्तीं पर

उड़ाए फिरती है उन को जवानी

क़दम पड़ता नहीं उन का ज़मीं पर

अरे ओ चर्ख़ देने के लिए दाग़

बहुत हैं चाँद के टुकड़े ज़मीं पर

नज़ाकत कोसती है मुझ को क्या क्या

तबीअत आई अच्छी नाज़नीं पर

तमन्ना-ए-असर ऊ चश्म-ए-हसरत

उठा रख अब निगाह-ए-वापसीं पर

धरी रह जाएगी यूँही शब-ए-वस्ल

नहीं लब पर शिकन उन की जबीं पर

ख़ुदा जाने दिखाएगी ये क्या रंग

दुआएँ जम्अ' हैं अर्श-ए-बरीं पर

निगाह-ए-शौक़ गरम इतनी कि बिजली

न आँच आए कहीं उस नाज़नीं पर

मुझे है ख़ून का दावा मुझे है

उन्हीं पर दावर-ए-महशर उन्हीं पर

'रियाज़' अच्छे मुसलमाँ आप भी हैं

कि दिल आया भी तो काफ़िर हसीं पर

रियाज़ ख़ैराबादी
About the poet

रियाज़ ख़ैराबादी

View profile & all 49 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like