पी ली हम ने शराब पी ली

रियाज़ ख़ैराबादीरियाज़ ख़ैराबादी

1 min read · 12.4K reads

पी ली हम ने शराब पी ली

थी आग मिसाल-ए-आब पी ली

अच्छी पी ली ख़राब पी ली

जैसी पाई शराब पी ली

आदत सी है नश्शा न अब कैफ़

पानी न पिया शराब पी ली

छोड़े कई दिन गुज़र गए थे

आई शब-ए-माहताब पी ली

मुँह चूम ले कोई इस अदा पे

सरका के ज़रा नक़ाब पी ली

मंज़ूर थी शुस्तगी ज़बाँ की

थोड़ी सी शराब-ए-नाब पी ली

दाढ़ी की नहीं 'रियाज़' अब शर्म

जब पा गए बे-हिसाब पी ली

रियाज़ ख़ैराबादी
About the poet

रियाज़ ख़ैराबादी

View profile & all 49 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like