दिल-जलों से दिल-लगी अच्छी नहीं

रियाज़ ख़ैराबादीरियाज़ ख़ैराबादी

1 min read · 12.4K reads

दिल-जलों से दिल-लगी अच्छी नहीं

रोने वालों से हँसी अच्छी नहीं

मुँह बनाता है बुरा क्यूँ वक़्त-ए-वाज़

आज वाइ'ज़ तू ने पी अच्छी नहीं

ज़ुल्फ़-ए-यार इतना न रख दिल से लगाओ

दोस्ती नादान की अच्छी नहीं

बुत-कदे से मय-कदा अच्छा मिरा

बे-ख़ुदी अच्छी ख़ुदी अच्छी नहीं

मुफ़लिसों की ज़िंदगी का ज़िक्र क्या

मुफ़्लिसी की मौत भी अच्छी नहीं

इस क़दर खिंचती है क्यूँ ऐ ज़ुल्फ़-ए-यार

ले के दिल इतनी कजी अच्छी नहीं

आएँ मेरी बज़्म-ए-मातम में वो क्या

हाथ में मेंहदी रची अच्छी नहीं

शैख़ को दे दो मय-ए-बे-रंग-ओ-बू

उस की क़िस्मत से खिंची अच्छी नहीं

इक हसीं हो दिल के बहलाने को रोज़

रोज़ की ये दिल-लगी अच्छी नहीं

ज़र्रा ज़र्रा आफ़्ताब-ए-हश्र है

हश्र अच्छा वो गली अच्छी नहीं

अहल-ए-महशर से न उलझो तुम 'रियाज़'

हश्र में दीवानगी अच्छी नहीं

रियाज़ ख़ैराबादी
About the poet

रियाज़ ख़ैराबादी

View profile & all 49 Poems / Stories