मुझ को देखा तो हँस के कहते हैं

रियाज़ ख़ैराबादीरियाज़ ख़ैराबादी

1 min read · 12.4K reads

मुझ को देखा तो हँस के कहते हैं

अश्क अब बे-सबब भी बहते हैं

उन के कूचे में ख़ुश वो रहते हैं

हर तरह के जो रंज सहते हैं

जिन के दिल में है दर्द दुनिया का

वही दुनिया में ज़िंदा रहते हैं

मय-कदा क्यूँ है क़िबला-ए-हाजात

वो मुझे बेवक़ूफ़ कहते हैं

जो मिटाते हैं ख़ुद को जीते जी

वही मर कर भी ज़िंदा रहते हैं

दीजिए क्यूँ 'रियाज़' को तकलीफ़

शे'र सुनते हैं वो न कहते हैं

रियाज़ ख़ैराबादी
About the poet

रियाज़ ख़ैराबादी

View profile & all 49 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like