हम से वफ़ा करें कि वो हम पर जफ़ा करें

रियाज़ ख़ैराबादीरियाज़ ख़ैराबादी

1 min read · 12.4K reads

हम से वफ़ा करें कि वो हम पर जफ़ा करें

पाएँ ख़ुदा से हम जो बुतों से दग़ा करें

सय्याद उड़ा दिया मुझे सर से उतार कर

सदक़े तिरे हुमा तिरे सर पर उड़ा करें

वो दिन ख़ुदा दिखाए कि हम भी उन्हें सताएँ

ये नाज़नीं हसीन हमारा गिला करें

आँखों में अश्क आए तो हँसने का लुत्फ़ क्या

इतना न गुदगुदाओ कि हम रो दिया करें

समझा दे जा के तू ही उन्हें ऐ निगाह-ए-यास

अब कोसने का वक़्त नहीं है दुआ करें

रख लें हम आप लाओ दिल-ए-बे-क़रार में

ऐसा न हो कि तीर तुम्हारे ख़ता करें

हम लाख पारसाओं के इक पारसा सही

मौक़े से तुम को पाएँ तो बतलाओ क्या करें

पज़मुर्दा फूल बन के रहे ना-मुराद दिल

खिल कर तुम्हारे हार की कलियाँ हँसा करें

वो दिन कहाँ 'रियाज़' वो रातें कहाँ 'रियाज़'

बैठे हुए किसी की बलाएँ लिया करें

रियाज़ ख़ैराबादी
About the poet

रियाज़ ख़ैराबादी

View profile & all 49 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like