निगाह-ए-नाज़ से कुछ इस तरह इशारे हुए
कभी वो सूरत-ए-गुल और कभी सितारे हुए
थके थके से चले आए हम सर-ए-महफ़िल
क़दम क़दम रुख़-ए-रौशन पे ग़म सँवारे हुए
वो फूल जो कि अमानत थे अश्क-ए-अव्वल के
चमन में जैसे किसी शाख़ से उतारे हुए
भँवर से कोई शिकायत नहीं रही हम को
हमारे बस में किनारे ही कब किनारे हुए
कि दर्द-ए-दिल से गुज़र कर कहाँ पनह मिली
अब और भी दिल-ए-पुर-सोज़ के सहारे हुए
मिरे नसीब ने दिखलाए रंग यूँ 'रेशम'
जिन्हें मैं फूल समझती थी सब शरारे हुए








