दिल तो है एक मगर दर्द के ख़ाने हैं बहुत

रज़िया फ़सीह अहमदरज़िया फ़सीह अहमद

1 min read · 12.4K reads

दिल तो है एक मगर दर्द के ख़ाने हैं बहुत

इस लिए मुझ को भी रोने के बहाने हैं बहुत

अब नए दोस्त बनाने की तो हिम्मत ही नहीं

दिल से नज़दीक हैं जो दोस्त पुराने हैं बहुत

दिल सुकूँ पाए जहाँ ऐसे बसेरे कितने

यूँ तो कहिए कि मुसाफ़िर को ठिकाने हैं बहुत

दर कभी ख़्वाब का खुलता है अज़ाबों की तरफ़

ये न कहिए कि सभी ख़्वाब सुहाने हैं बहुत

कौन सी बात करें किस से बचाएँ पहलू

जो कभी ख़त्म न हों ऐसे फ़साने हैं बहुत

'रज़िया' क्या काम हमें गंज-ए-गिराँ-माया से

हम से लोगों के लिए शेर-ख़ज़ाने हैं बहुत

रज़िया फ़सीह अहमद
About the poet

रज़िया फ़सीह अहमद

View profile & all 4 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like