इक सहीफ़ा नया उतरा है सुना है लोगो

रज़िया फ़सीह अहमदरज़िया फ़सीह अहमद

1 min read · 12.4K reads

इक सहीफ़ा नया उतरा है सुना है लोगो

मारना दोस्त का भी जिस में रवा है लोगो

हम ने जो कुछ न क्या उस की सज़ा भी पाई

और वो जो भी करे सब ही रवा है लोगो

ज़ुल्म की हद है जहाँ ख़त्म वहाँ पर वो है

ढूँड लो उस को यही उस का पता है लोगो

दिल में इक शोला-ए-उम्मीद था सो सर्द हुआ

चाँद माथे का मिरे कब का बुझा है लोगो

जिस को तुम कहते हो ख़ुश-बख़्त सदा है मज़लूम

जीना हर दौर में औरत का ख़ता है लोगो

देखिए ज़ख़्म का क्या हाल हुआ है 'रज़िया'

आज तो दर्द मिरा हद से सिवा है लोगो

रज़िया फ़सीह अहमद
About the poet

रज़िया फ़सीह अहमद

View profile & all 4 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like