मैं विज्ञापनों के पहाड़ों में गुम हो रहा हूँ
किसी इंसान को घेरना कला हो सकती है
कितना बड़ा मज़ाक़ है हथियार भी कला हो गए
मेरे चारों तरफ़ घेर कर रख दिया गया है
कला ख़ुद की स्वतंत्रता का रेखांकन है
जहाँ किसी भी चीज़ को एक के साथ एक फ़्री
नहीं टिपाया जा सकता
हर रंगीन अक्षर भी कला का हिस्सा नहीं हो सकता
लिख कर जो पूरी धरती पर टाँगते जा रहे हो
वे सारे साइनबोर्ड और पंच लाइनें कला नहीं हो सकतीं
इस रोशनी के पीछे कितना कुछ है जो मुझे कहना है और
कितना कुछ है जो तुमको अभी भी करना बाक़ी है।








