तुम उम्मीदों की रात का शॉल ओढ़ कर
सेना के साथ एल.ओ.सी. पर चमक रही थीं
हर अच्छे-बुरे लम्हे के साथ
वक़्त राजनीतिक बातचीत की टेबल पर था
हम अपनी उम्म्मीदों के रंगों से
एल.ओ.सी. पर पेंटिंग बना रहे थे
सीमा पर निराशा की रात को तुमने
क़ुदरत के ख़ूबसूरत कैनवस में बदल दिया
जिस पर सूरज चमक रहा है
मैं कैनवस में काम करते हुए दिख रहा हूँ
तुम बना रही हो कुछ चित्र उन सब लोगों के
जो इस दुनिया में थोड़े-थोड़े दोनों तरफ़ हैं!








