समझना

Ravindra Swapnil Prajapatiरवीन्द्र स्वप्निल प्रजापति

1 min read · 12.6K reads

मैंने तुमको समझा अब इतिहास को समझ रहा हूँ

दिन भर की दुनिया को दुपहर के काग़ज़ पे लिख रहा हूँ

राजनीति का शिल्प हो तुम

जिसे समझने की कोशिश करता हूँ

कैसे बनाया गया है तुमको तकनीक विचार और इतिहास से

तुमको समझना ख़ुद को समझने तक बावस्ता नहीं

एक लंबा सिलसिला है

जो मेरे और तुम्हारे बीच हर चीज़ से जुड़ा है

शहर में कुछ भी समझना अचानक ही नहीं होता

किसी शोरूम में दुबले आदमी को डाँटने की तरह

जो कभी-कभी और मुश्किल से दिखाई देता है

समझने के लिए हमें काँच के उस पार देखना होगा

वहाँ जो फुसफुसाहटें महसूस हो रही हैं

लेकिन उनकी कोई आवाज़ नहीं आ रही

हिलते हुए होंठों को देखना समझना नहीं हो सकता

हमें सुनना होगा उनकी बातें जो काँच के पीछे

बहुत धीरे-धीरे करते रहते हैं।

Ravindra Swapnil Prajapati
About the poet

Ravindra Swapnil Prajapati रवीन्द्र स्वप्निल प्रजापति

जन्म : १५ जून १९७०, भोपाल में। शिक्षा : एम. ए. (हिंदी), बी. एड. फिल्म स्क्रिप्ट रायटिंग में डिप्लोमा। कार्यक्षेत्र : ६ साल तक अध्यापन के बाद अब राज एक्सप्रेस हिंदी में उपसंपादक। अनेक कहानियाँ, कविताएँ और आलेख पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित।

View profile & all 12 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like