वो शोर है कि यहाँ कुछ सुनाई देता नहीं

रशीद हसरतरशीद हसरत

1 min read · 12.4K reads

वो शोर है कि यहाँ कुछ सुनाई देता नहीं

तलाश जिस की है वो क्यों दिखाई देता नहीं

सुलग रहा हूँ मैं बरसात की बहारों में

ये मेरा ज़र्फ़ कि फिर भी दुहाई देता नहीं

यतीम पालती है बहन किस मशक़्क़त से

है दुख की बात कि इमदाद भाई देता नहीं

वो दर फ़रार के मुझ पर खुले तो रखता है

वो ज़ुल्फ़-क़ैद से लेकिन रिहाई देता नहीं

ज़मीनदार ने दहक़ाँ की पग उछाली आज

कि फ़स्ल काटता तो है बटाई देता नहीं

मैं अपने नाम की उस में लकीर खींच न लूँ

वो मेरे हाथ में दस्त-ए-हिनाई देता नहीं

न होती हुस्न की तौसीफ़ गर उसे मक़्सूद

तो शाहकार को इतनी सफ़ाई देता नहीं

कसक जो दिल में है बख़्शी हुई उसी की है

मक़ाम इश्क़ तलक जो रसाई देता नहीं

'रशीद' पेड़ के साए से सुख की थी उम्मीद

ये क्या कि बेटा भी घर में कमाई देता नहीं

रशीद हसरत
About the poet

रशीद हसरत

View profile & all 31 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी