बीते लम्हे कल की बातें याद आईं

रशीद हसरतरशीद हसरत

1 min read · 12.4K reads

बीते लम्हे कल की बातें याद आईं

वो रंगों की सब बरसातें याद आईं

दिन देखा तो चेहरा तेरा याद आया

रात के देखे ज़ुल्फ़ की रातें याद आएँ

बेटा एम-ए कर के घर में बैठ गया

अपने वक़्त की चार जमाअतें याद आईं

जलती धूप में नंगे पाँव चलने पर

ठंडे लहजे की सौग़ातें याद आईं

आज की जीत पे दिल ऐसा वीरान हुआ

कल की हँसती-खेलती बातें याद आएँ

झूटी शान का सूरज डूबते देखा तो

अपनी दुबकी सहमी ज़ातें याद आईं

'हसरत' जब बेटी की डोली लौट गई

लौटने वाली सब बारातें याद आईं

रशीद हसरत
About the poet

रशीद हसरत

View profile & all 31 Poems / Stories

More from रशीद हसरत

  1. मुझे तुझ से बिछड़ जाने का दुख है

    मुझे तुझ से बिछड़ जाने का दुख हैकली के खिल के मुरझाने का दुख है

    12.4K reads
  2. ज़रा सी बाप मिरा क्या ज़मीन छोड़ गया

    ज़रा सी बाप मिरा क्या ज़मीन छोड़ गयाहैं सात बच्चे तो अज़वाज तीन छोड़ गया

    12.4K reads
  3. ये कैसे लोग हैं जो मौत पर इसरार करते हैं

    ये कैसे लोग हैं जो मौत पर इसरार करते हैंजहाँ लिक्खा हय आहिस्ता वहीं रफ़्तार करते हैं

    12.4K reads
  4. गुलों की पालकी में है बहारों की वो बेटी है

    गुलों की पालकी में है बहारों की वो बेटी हैचहेती चाँद की रौशन सितारों की वो बेटी है

    12.4K reads
  5. रस्ता तकते तकते इक दिन पत्थर हो जाएँगे

    रस्ता तकते तकते इक दिन पत्थर हो जाएँगेमय से कतराते कतराते साग़र हो जाएँगे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like