ये कैसे लोग हैं जो मौत पर इसरार करते हैं

रशीद हसरतरशीद हसरत

1 min read · 12.4K reads

ये कैसे लोग हैं जो मौत पर इसरार करते हैं

जहाँ लिक्खा हय आहिस्ता वहीं रफ़्तार करते हैं

ख़लल अपने दिमाग़ों का करें ता'बीर जिद्दत से

ये बीवी के लिए माँ-बाप को आज़ार करते हैं

कहाँ ख़ातिर में लाते हैं ये ताजिर नर्ख़-नामे को

तो हम इन बे-हिसों से काहे की तकरार करते हैं

जो तुम ने राज़ उल्फ़त का किया इफ़्शा सर-ए-महफ़िल

तो हम भी ए'तिराफ़ उस का सर-ए-बाज़ार करते हैं

भला ऐसों की बातों में कहीं तासीर होती है

अमल करते नहीं तक़रीर धूएँ-दार करते हैं

हमें तो बात करने का सलीक़ा तक नहीं आता

कहाँ हम को कमाल ऐसा जो ख़ुश-गुफ़्तार करते हैं

चलो तस्लीम करते हैं कि अब तक याद हैं उन को

रवय्ये से मगर कुछ और वो इज़हार करते हैं

ये आगे से जो साहब आ रहे हैं इन से बच निकलो

ये ऐसा झाड़ते हैं फ़ल्सफ़ा बेज़ार करते हैं

कभी दुश्मन हुआ करते थे छुप कर वार करने को

मगर 'हसरत' अभी ये काम रिश्ते-दार करते हैं

रशीद हसरत
About the poet

रशीद हसरत

View profile & all 31 Poems / Stories