जनम लिया है जो इंसाँ-फ़रोश नगरी में

रशीद हसरतरशीद हसरत

1 min read · 12.4K reads

जनम लिया है जो इंसाँ-फ़रोश नगरी में

सुकूत छाया हुआ है ख़मोश-नगरी में

जो मुँह की खा के पलटता है और बस्ती से

निकालता है वो सब अपना जोश नगरी में

अगरचे चेहरे से ये सख़्त-गीर लगते हैं

सभी हैं दोस्त-सिफ़त बर्फ़-पोश नगरी में

तुम्हारे शहर के शर शोर का असर ही नहीं

कि छोड़ आया हूँ मैं चश्म-ओ-गोश नगरी में

पड़ी है सब को यहाँ अपना सर छुपाने की

कोई तो मुझ सा दिखे सरफ़रोश नगरी में

अमीर-ए-शहर ने सर्फ़-ए-नज़र पिसर से किया

ग़रीब-ए-शहर का निकला है दोष नगरी में

उगा रहे हैं यहाँ फ़स्ल ज़ुल्मतों की जो

सुनाई दी है नवा-ए-सरोश नगरी में

बहार आई है पीली ख़िज़ाँ रुतों के बा'द

सो पाया जाता है जोश-ओ-ख़रोश नगरी में

'रशीद' नाम के सुनते हैं कोई शाएर हैं

नहीं है उन सा कोई शब्दकोश नगरी में

रशीद हसरत
About the poet

रशीद हसरत

View profile & all 31 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like