इश्क़ से बच के किधर जाएँगे हम

रंगीन सआदत यार ख़ाँरंगीन सआदत यार ख़ाँ

1 min read · 12.4K reads

इश्क़ से बच के किधर जाएँगे हम

है ये मौजूद जिधर जाएँगे हम

तन के बस रखिए क़ब्ज़ा पर हाथ

देखिए मुफ़्त में डर जाएँगे हम

तेरी दहलीज़ पर अपने सर को

एक दिन काट के धर जाएँगे हम

वो ये कहते हैं न दे दिल हम को

देख लेते ही मुकर जाएँगे हम

मनअ करते हो अबस यारो आज

उस के घर जाएँगे पर जाएँगे हम

दिल की लेनी है ख़बर हम को ज़रूर

आज तो फिर भी उधर जाएँगे हम

दम कहीं लेंगे न फिर ता-ब-अदम

तेरे कूचा से अगर जाएँगे हम

तू न गुज़रेगा जफ़ा से ज़ालिम

जान से अपनी गुज़र जाएँगे हम

ज़ीस्त बाक़ी है तो अपना 'रंगीं'

नाम इस इश्क़ में कर जाएँगे हम

रंगीन सआदत यार ख़ाँ
About the poet

रंगीन सआदत यार ख़ाँ

उपनाम : ''रंगीन'' मूल नाम : सआदत यार ख़ाँ जन्म : सरहिंद, पंजाब संबंधी : बेताब देहलवी (भाई)

View profile & all 11 Poems / Stories

More from रंगीन सआदत यार ख़ाँ

  1. ग़ैर की ख़ातिर से तुम यारों को धमकाने लगे

    ग़ैर की ख़ातिर से तुम यारों को धमकाने लगेआ के मेरे रू-ब-रू तलवार चमकाने लगे

    12.4K reads
  2. हमदमो क्या मुझ को तुम उन से मिला सकते नहीं

    हमदमो क्या मुझ को तुम उन से मिला सकते नहींमैं तो जा सकता हूँ वाँ गर याँ वो आ सकते नहीं

    12.4K reads
  3. तुझ को आती है दिलासे की नहीं बात कोई

    तुझ को आती है दिलासे की नहीं बात कोईकिस तरह तुझ से रक्खे जान मुलाक़ात कोई

    12.4K reads
  4. हम जूँ चकोर ग़श हैं अजी एक यार पर

    हम जूँ चकोर ग़श हैं अजी एक यार परबुलबुल की तरह जी नहीं देते हज़ार पर

    12.4K reads
  5. चाह कर हम उस परी-रू को जो दीवाने हुए

    चाह कर हम उस परी-रू को जो दीवाने हुएदोस्त दुश्मन हो गए और अपने बेगाने हुए

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like