हम जूँ चकोर ग़श हैं अजी एक यार पर

रंगीन सआदत यार ख़ाँरंगीन सआदत यार ख़ाँ

1 min read · 12.4K reads

हम जूँ चकोर ग़श हैं अजी एक यार पर

बुलबुल की तरह जी नहीं देते हज़ार पर

गर जी में कुछ नहीं है तो देखे है क्यूँ मुझे

उँगली को फेर फेर के तेग़े की धार पर

पा-बोस-ए-यार की हमें हसरत है ऐ नसीम

आहिस्ता आइओ तू हमारे मज़ार पर

रुख़्सार पर नुमूद हुआ ख़त ख़बर भी है

यानी कमर कसी है ख़िज़ाँ ने बहार पर

'रंगीं' तो ले के बैठे हैं अस्बाब-ए-ऐश सब

आवे ब-शर्त-ए-यार भी अपने क़रार पर

रंगीन सआदत यार ख़ाँ
About the poet

रंगीन सआदत यार ख़ाँ

उपनाम : ''रंगीन'' मूल नाम : सआदत यार ख़ाँ जन्म : सरहिंद, पंजाब संबंधी : बेताब देहलवी (भाई)

View profile & all 11 Poems / Stories

More from रंगीन सआदत यार ख़ाँ

  1. ग़ैर की ख़ातिर से तुम यारों को धमकाने लगे

    ग़ैर की ख़ातिर से तुम यारों को धमकाने लगेआ के मेरे रू-ब-रू तलवार चमकाने लगे

    12.4K reads
  2. इश्क़ से बच के किधर जाएँगे हम

    इश्क़ से बच के किधर जाएँगे हमहै ये मौजूद जिधर जाएँगे हम

    12.4K reads
  3. हमदमो क्या मुझ को तुम उन से मिला सकते नहीं

    हमदमो क्या मुझ को तुम उन से मिला सकते नहींमैं तो जा सकता हूँ वाँ गर याँ वो आ सकते नहीं

    12.4K reads
  4. तुझ को आती है दिलासे की नहीं बात कोई

    तुझ को आती है दिलासे की नहीं बात कोईकिस तरह तुझ से रक्खे जान मुलाक़ात कोई

    12.4K reads
  5. चाह कर हम उस परी-रू को जो दीवाने हुए

    चाह कर हम उस परी-रू को जो दीवाने हुएदोस्त दुश्मन हो गए और अपने बेगाने हुए

    12.4K reads