तुझ को आती है दिलासे की नहीं बात कोई

रंगीन सआदत यार ख़ाँरंगीन सआदत यार ख़ाँ

1 min read · 12.4K reads

तुझ को आती है दिलासे की नहीं बात कोई

किस तरह तुझ से रक्खे जान मुलाक़ात कोई

लग चले तुझ से वो खानी हो जिसे लात कोई

हाथ किस तरह लगा दे तुझे हैहात कोई

डर से मैं चुप हूँ तिरे वर्ना भरी मज्लिस में

बात करता है कोई तुझ से इशारात कोई

मिल गए राह में कल वो तो कहा 'रंगीं' ने

किस तरह तुम से करे अब बसर-औक़ात कोई

कुछ तो इंसाफ़ भला कीजिए दिल में अपने

तुम ने मानी भी कभी मेरी अजी बात कोई

रंगीन सआदत यार ख़ाँ
About the poet

रंगीन सआदत यार ख़ाँ

उपनाम : ''रंगीन'' मूल नाम : सआदत यार ख़ाँ जन्म : सरहिंद, पंजाब संबंधी : बेताब देहलवी (भाई)

View profile & all 11 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like