यूँ जो ढूँडो तो यहाँ शहर में 'अन्क़ा निकले

रजब अली बेग सुरूररजब अली बेग सुरूर

1 min read · 12.4K reads

यूँ जो ढूँडो तो यहाँ शहर में 'अन्क़ा निकले

चाहने वाला जो चाहो तो ना-असला निकले

जी में है चीर के सीना मैं निकालूँ दिल को

ता किसी ढब से तो पहलू का ये काँटा निकले

मरज़-ए-इश्क़ ये मोहलिक है कि उस के डर से

चर्ख़-ए-चारुम ये जो ढूँडो तो मसीहा निकले

है यक़ीं गोर पे गर मेरी तो आ जावे कभी

दीद को तेरी मिरा क़ब्र से मुर्दा निकले

जाँ-कनी में है तड़पता दिल-ए-बेताब 'सुरूर'

मेरे 'ईसा से कहो याँ भी कभी आ निकले

रजब अली बेग सुरूर
About the poet

रजब अली बेग सुरूर

View profile & all 13 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like