क्या ग़ज़ब है कि चार आँखों में

रजब अली बेग सुरूररजब अली बेग सुरूर

1 min read · 12.4K reads

क्या ग़ज़ब है कि चार आँखों में

दिल चुराता है यार आँखों में

चश्म-ए-कैफ़ी के सुर्ख़ डोरों से

छा रही है बहार आँखों में

गिर पड़ा तिफ़्ल-ए-अश्क ये मचला

मैं ने रोका हज़ार आँखों में

नहीं उठती पलक नज़ाकत से

सुर्मा होता है बार आँखों में

इतनी छानी है ख़ाक तेरे लिए

छा रहा है ग़ुबार आँखों में

जब से अपना लक़ब हुआ है 'सुरूर'

रोज़ ओ शब है ख़ुमार आँखों में

रजब अली बेग सुरूर
About the poet

रजब अली बेग सुरूर

View profile & all 13 Poems / Stories

More from रजब अली बेग सुरूर

  1. इस तरह आह कल हम उस अंजुमन से निकले

    इस तरह आह कल हम उस अंजुमन से निकलेफ़स्ल-ए-बहार में जूँ बुलबुल चमन से निकले

    12.4K reads
  2. मरीज़-ए-हिज्र को सेहत से अब तो काम नहीं

    मरीज़-ए-हिज्र को सेहत से अब तो काम नहींअगरचे सुब्ह को ये बच गया तो शाम नहीं

    12.5K reads
  3. लाज़िम है सोज़-ए-इश्क़ का शोला अयाँ न हो

    लाज़िम है सोज़-ए-इश्क़ का शोला अयाँ न होजल-बुझिये इस तरह से कि मुतलक़ धुआँ न हो

    12.4K reads
  4. तर्क जिस दिन से किया हम ने शकेबाई का

    तर्क जिस दिन से किया हम ने शकेबाई काजा-ब-जा शहर में चर्चा हुआ रुस्वाई का

    12.4K reads
  5. किस तरह पर ऐसे बद-ख़ू से सफ़ाई कीजिए

    किस तरह पर ऐसे बद-ख़ू से सफ़ाई कीजिएजिस की तीनत में यही हो कज-अदाई कीजिए

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like