इस तरह आह कल हम उस अंजुमन से निकले

रजब अली बेग सुरूररजब अली बेग सुरूर

1 min read · 12.4K reads

इस तरह आह कल हम उस अंजुमन से निकले

फ़स्ल-ए-बहार में जूँ बुलबुल चमन से निकले

आती लपट है जैसी उस ज़ुल्फ़-ए-अम्बरीं से

क्या ताब है जो वो बू मुश्क-ए-ख़ुतन से निकले

तुम को न एक पर भी रहम आह शब को आया

क्या क्या ही आह ओ नाले अपने दहन से निकले

अब है दुआ ये अपनी हर शाम हर सहर को

या वो बदन से लिपटे या जान तन से निकले

तो जानियो मुक़र्रर उस को 'सुरूर' आशिक़

कुछ दर्द की सी हालत जिस के सुख़न से निकले

रजब अली बेग सुरूर
About the poet

रजब अली बेग सुरूर

View profile & all 13 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like