दिल से या गुल्सिताँ से आती है

Rais AmrohviRais Amrohvi12 Sept 1914 – 22 Sept 1988

1 min read · 12.5K reads

दिल से या गुल्सिताँ से आती है

तेरी ख़ुश्बू कहाँ से आती है

कितनी मग़रूर है नसीम-ए-सहर

शायद उस आस्ताँ से आती है

ख़ुद वही मीर-ए-कारवाँ तो नहीं

बू-ए-ख़ुश कारवाँ से आती है

उन के क़ासिद का मुंतज़िर हूँ मैं

ऐ अजल! तू कहाँ से आती है

शिकवा कैसा कि हर बला ऐ दोस्त!

जानता हूँ जहाँ से आती है

हो चुकीं आज़माइशें इतनी

शर्म अब इम्तिहाँ से आती है

ऐन दीवानगी में याद आया!

अक़्ल इश्क़-ए-बुताँ से आती है

तेरी आवाज़ गाह गाह ऐ दोस्त!

पर्दा-ए-साज़-ए-जाँ से आती है

दिल से मत सरसरी गुज़र कि 'रईस'

ये ज़मीं आसमाँ से आती है

Rais Amrohvi
About the poet

Rais Amrohvi

Rais Amrohvi (Urdu: رئیس امروہوی‎), whose real name was Syed Muhammad Mehdi (12 September 1914 - 22 September 1988 ( was a Pakistani scholar, Urdu poet and psychoanalyst and elder brother of Jaun Elia. He was known for his style of qatanigari (quatrain writin…

View profile & all 9 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएआप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए— मुनव्वर रानाअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश