अब दिल की ये शक्ल हो गई है

Rais AmrohviRais Amrohvi12 Sept 1914 – 22 Sept 1988

1 min read · 12.7K reads

अब दिल की ये शक्ल हो गई है

जैसे कोई चीज़ खो गई है

पहले भी ख़राब थी ये दुनिया

अब और ख़राब हो गई है

इस बहर में कितनी कश्तियों को

साहिल की हवा डुबो गई है

गुल जिन की हँसी उड़ा चुके थे!

शबनम भी उन्हीं को रो गई है

कल से वो उदास उदास हैं कुछ

शायद कोई बात हो गई है

शादाब है जिस से किश्त-ए-हस्ती

वो बीज भी मौत बो गई है

Rais Amrohvi
About the poet

Rais Amrohvi

Rais Amrohvi (Urdu: رئیس امروہوی‎), whose real name was Syed Muhammad Mehdi (12 September 1914 - 22 September 1988 ( was a Pakistani scholar, Urdu poet and psychoanalyst and elder brother of Jaun Elia. He was known for his style of qatanigari (quatrain writin…

View profile & all 9 Poems / Stories