शुक्र-ए-रब है कि बस अमान में हूँ
किन दुआओं के साएबान में हूँ
पर हैं भीगे हुए उड़ान में हूँ
वक़्त के सख़्त इम्तिहान में हूँ
आज भी अजनबी है हर अपना
जब कि बरसों से ख़ानदान में हूँ
पत्थरों ने सुकून छीन लिया
जब से मैं काँच के मकान में हूँ
क्या जुदाई का और हो इम्काँ
तेरे दिल में हूँ तेरी जान में हूँ
घर की तारीफ़ क्या करूँ राहत
मैं तो मुद्दत से इक मकान में हूँ








