अश्क आँखों के लिए है और ग़म दिल के लिए

राहत सुल्तानाराहत सुल्ताना7 Dec 1948

1 min read · 12.4K reads

अश्क आँखों के लिए है और ग़म दिल के लिए

इक समुंदर के लिए है एक साहिल के लिए

हम-सफ़र अज़्म-ए-सफ़र हो तो सफ़र आसान है

रास्ते ख़ुद रास्ता देते हैं मंज़िल के लिए

हल हुई मुश्किल मिरी यूँ जैसे मुश्किल ही न थी

दी सदा मुश्किल-कुशा को जब भी मुश्किल के लिए

मसअले ही मसअले हैं जिस तरफ़ भी जाइए

लोग संजीदा नहीं शायद मसाइल के लिए

सब को बैरूनी उजालों ही की ख़्वाहिश है यहाँ

माँगता कोई नहीं अब रौशनी दिल के लिए

इस क़दर एहसास ग़ुर्बत का नहीं होता हमें

गर हमारे पास होता कुछ भी साइल के लिए

ख़्वाहिशों के हसरतों के आरज़ू के दर्द के

सैंकड़ों मौसम बने 'राहत' मिरे दिल के लिए

राहत सुल्ताना
About the poet

राहत सुल्ताना

मूल नाम : राहत सुल्ताना जन्म : 07 Dec 1948 | हैदराबाद, तिलंगाना संबंधी : मोहम्मद अली असर (पति) LCCN : no2001006289

View profile & all 13 Poems / Stories