रात तो शौक़ से सुनती है कहानी मेरी
दिन कहाँ सुनता है आशुफ़्ता-बयानी मेरी
दिल तो कहता है कि मैं करती रहूँ सैर-ए-जहाँ
रोज़ होती ही रहे नक़्ल-ए-मकानी मेरी
अब तो ख़ैर और भी हैं चाहने वाले लेकिन
माँ की उल्फ़त है मगर सब से पुरानी मेरी
लाज रक्खी है दुआओं की मिरे मालिक ने
उस ने जब देखी है अश्कों की रवानी मेरी
मानवी भी है हक़ीक़ी भी है मेरी औलाद
बाक़ी रह जाएगी दुनिया में निशानी मेरी
अश्क-ए-ग़म पीते हुए मैं ने गुज़ारीं रातें
इस बुलंदी पे है अब तिश्ना-दहानी मेरी
इतना मसरूफ़ रखा है मिरे मालिक ने मुझे
मैं सुनाऊँ तो भला कैसे कहानी मेरी
उसी कॉलेज की फ़ज़ाओं ने बुलाया है मुझे
जिस में पढ़ते हुए गुज़री है जवानी मेरी
गीत उस के ही सुनाता है सदा वो 'राहत'
दिल ने मेरे तो कभी बात न मानी मेरी








