ज़ख़्म-ए-नादीदा बहर-तौर दिखाने थे बहुत
मौसम-ए-हिज्र के क़िस्से भी सुनाने थे बहुत
उस के हंगामों के सब लोग दिवाने थे बहुत
मेरी ख़ामोश मिज़ाजी के फ़साने थे बहुत
एक मैं जी न सकी दे के ज़माने को फ़रेब
यूँ तो इस शहर में जीने के बहाने थे बहुत
वो कभी दिल की हसीं शाख़ पे बैठा ही न था
मेरे अंदर के परिंदे के ठिकाने थे बहुत
मैं सियह रात में थी ख़ुद ही मुनव्वर 'राहत'
मेरे अंदर भी चराग़ों के ख़ज़ाने थे बहुत








