बात ऐसी भी क्या हुई मुझ से

राहत सुल्तानाराहत सुल्ताना7 Dec 1948

1 min read · 12.4K reads

बात ऐसी भी क्या हुई मुझ से

दिल ने जो ली ख़बर मिरी मुझ से

एक मुद्दत से बात कर न सकी

वो मिला भी तो सरसरी मुझ से

हर घड़ी नाम उस का लेती हूँ

बस ये आदत नहीं गई मुझ से

राह-ए-हक़ जिस को मैं ने दिखलाई

उस की दुनिया सँवर गई मुझ से

ये दुआ है कभी ख़फ़ा न हों

मेरा रब और मिरे नबी मुझ से

फ़िक्र-ए-उक़्बा भी कीजिए 'राहत'

दिल ये कहता है हर घड़ी मुझ से

राहत सुल्ताना
About the poet

राहत सुल्ताना

मूल नाम : राहत सुल्ताना जन्म : 07 Dec 1948 | हैदराबाद, तिलंगाना संबंधी : मोहम्मद अली असर (पति) LCCN : no2001006289

View profile & all 13 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like