दिल में रहता था मिरे जो कभी धड़कन की तरह

राहत सुल्तानाराहत सुल्ताना7 Dec 1948

1 min read · 12.4K reads

दिल में रहता था मिरे जो कभी धड़कन की तरह

अब मिरी आँख में रहता है वो सावन की तरह

कौन आया है बहारें लिए मेरी जानिब

मेरा एहसास महकने लगा चंदन की तरह

किसी बच्चे की तरह अब भी मचलता है दिल

हाल अपना है जवानी में भी बचपन की तरह

मैं ने रक्खा न कभी बुग़्ज़-ओ-कुदूरत दिल में

दिल मिरा साफ़ है शफ़्फ़ाफ़ है दर्पन की तरह

ज़ेहन में फैली है अफ़्कार के फूलों की महक

है मिरा दिल ये महकते हुए गुलशन की तरह

दिल के दरवाज़े को हरगिज़ न मुक़फ़्फ़ल कीजे

इस को वा रखिए हमेशा किसी आँगन की तरह

अपने बंदों से उसे प्यार है कितना 'राहत'

दिल में रहता है मिरे अपने ही मस्कन की तरह

राहत सुल्ताना
About the poet

राहत सुल्ताना

मूल नाम : राहत सुल्ताना जन्म : 07 Dec 1948 | हैदराबाद, तिलंगाना संबंधी : मोहम्मद अली असर (पति) LCCN : no2001006289

View profile & all 13 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like